आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया व्यापार

आगरा में खुला आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे तमाम इंटरनेशनल ब्रांड्स

  • एडीए वीसी एम. अरून्मोली ने किया भव्य शुभारंभ, कहा- आगरा के लिए गौरव की बात
  • ग्राहकों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता और नवीनतम फैशन ट्रेंड उपलब्ध कराना है मुख्य उद्देश्य
  • महिला, पुरुष और बच्चों के लिए प्रीमियम परिधानों व लाइफस्टाइल उत्पादों का विशाल संग्रह

आगरा (रोमा)। ताजनगरी आगरा के फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र में एक नए अध्याय की शानदार शुरुआत हुई है। शहर के एमजी रोड स्थित अंजना सेंट्रल मॉल में ‘आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए मेगा स्टोर का उद्घाटन आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने फीता काटकर किया। इस खास मौके पर उन्होंने पूरे मेगा स्टोर का अवलोकन किया और वहां मौजूद विभिन्न अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के नवीनतम कलेक्शन की विस्तार से जानकारी ली। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यापार जगत से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में उत्साहित ग्राहक मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आगरा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इस उच्च स्तर का इंटरनेशनल ब्रांड मेगा स्टोर खुलना शहरवासियों के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस स्टोर में मध्यम वर्ग से लेकर उच्च वर्ग तक के हर एक ग्राहक की पसंद और उनके बजट को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। अब आगरा के लोगों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले बेहतरीन उत्पादों की खरीदारी के लिए दिल्ली या अन्य महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह मेगा स्टोर निश्चित रूप से शहर की आधुनिक जीवनशैली और लगातार बढ़ते रिटेल बाजार को एक नई और सशक्त पहचान देगा।

कार्यक्रम में उपस्थित पीएल शर्मा ने भी कहा कि आगरा निरंतर एक आधुनिक व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभर रहा है और ऐसे स्टोर शहर के व्यापारिक वातावरण को नई दिशा देने के साथ-साथ ग्राहकों को विश्वस्तरीय खरीदारी का शानदार अनुभव प्रदान करेंगे।

आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर के सीईओ अपूर्व सेन ने स्टोर के विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य आगरा के ग्राहकों को एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता, नवीनतम फैशन ट्रेंड और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से शहरवासियों को शॉपिंग का एक बिल्कुल नया और बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

इस मेगा स्टोर में फैशन के दीवानों के लिए गैंट, ट्रू रिलिजन, टॉमी हिलफिगर, कैल्विन क्लाइन, प्यूमा, नौटिका, आइकॉनिक, एले, सेलियो, यू.एस. पोलो अस्न., यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन, स्टोलन, गेस हैंडबैग्स, लीवाइस और फॉरएवर न्यू जैसे अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स मौजूद हैं। साथ ही किड्स वियर में टॉमी हिलफिगर किड्स, ब्लू जिराफ और प्यूमा किड्स जैसी शानदार रेंज भी उपलब्ध है।

इस मेगा स्टोर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए प्रीमियम परिधान, स्टाइलिश फुटवियर, हैंडबैग, फैशन एक्सेसरीज़, स्पोर्ट्स वियर और लाइफस्टाइल उत्पादों का विशाल संग्रह मौजूद है। अपने आधुनिक इंटीरियर, आकर्षक डिस्प्ले और विश्वस्तरीय ग्राहक सुविधाओं के साथ, यह आइकॉनिक स्टोर बहुत जल्द आगरा में शॉपिंग का नया और सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रहा है।

About The Author

Share the story