आगरा उत्तर प्रदेश व्यापार

आगरा में तीन दिवसीय ऑटम-विंटर आगरा गारमेंट्स फेयर शुरू, विंटर कलेक्शन की धूम

  • होटल क्लार्क्स शिराज में 23 जुलाई तक चलेगा फेयर, 8 राज्यों की 48 कंपनियों ने लगाए स्टॉल
  • सर्दियों और सहालग सीजन के लिए वूलन कोट-सेट्स और ब्लेजर बने व्यापारियों की पहली पसंद
  • आगरा बना रेडीमेड कपड़ों का बड़ा हब, 500 किलोमीटर के दायरे में हो रही परिधानों की आपूर्ति

आगरा। ताज रोड स्थित होटल क्लार्क्स शिराज में तीन दिवसीय ‘ऑटम- विंटर आगरा रेडीमेड गारमेंट्स फेयर 2026’ का शानदार आगाज हुआ है। मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष अमूल्य कक्कड़ और मेला संयोजक अशोक माहेश्वरी ने फेयर का शुभारंभ किया। 23 जुलाई तक चलने वाले इस फेयर में आगामी सर्दियों, दिवाली और सहालग (शादी) सीजन के लिए कपड़ों की विस्तृत रेंज पेश की गई है।

मेला संयोजक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि पहले ही दिन वूलन कोट-सेट्स, स्वेटशर्ट, आकर्षक ब्लेजर और इंपोर्टेड फैब्रिक ट्राउजर्स की जबर्दस्त मांग देखी गई। फेयर में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और सूरत सहित आठ राज्यों की 48 कंपनियों के 70 से अधिक निर्माताओं ने स्टॉल लगाए हैं।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने कहा कि आगरा अब केवल कच्चे माल का नहीं, बल्कि ब्रांडेड फैशन और रेडीमेड कपड़ों का बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां से पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित 500 किलोमीटर के दायरे में कपड़ों की आपूर्ति की जा रही है। यह फेयर व्यापारियों के लिए रोजाना सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।

About The Author

Share the story