आगरा क्राइम

बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा (बृज भूषण): चोरी, लूट, हत्या और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने वाले गिरोह का आगरा पुलिस ने खुलासा कर दिया। आगरा पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आगरा में चोरी, लूट, हत्या और डकैती जैसे संगीन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए आगरा पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर थाना न्यू आगरा क्षेत्र से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये पांचों बदमाश योजनाबद्ध तरीके से बंद घरों को रैकी कर उनको निशाना बनाते थे। गैस कटर से ताले तोड़कर नगदी और सोने- चांदी के आभूषण चोरी कर लिया करते थे। पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों से कई घटनाओं का खुलासा हुआ है।

पुलिस की गिरफ्त में आने वाले आरोपियों में खंदौली का जगबीर, अलीगढ़ का चंद्रपाल, फतेहाबाद का मोनू, खंदौली का प्रमोद और फिरोजाबाद का प्रेमपाल है। पुलिस इन सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल लिया है। जिसमें आगरा के विभिन्न थानों में जगवीर पर 11 मुकदमे, चंद्रपाल पर 9 मुकदमे, मोनू पर 11 मुकदमे, प्रमोद पर 10 मुकदमे और प्रेमपाल पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने इनके पास एक लाख 81 हजार की नगदी, सोने- चांदी के आभूषण, गैस कटर, सिलेंडर, तमंचे और दो मोटरसाइकिल बरामद की है।

About The Author

Share the story