आगरा उत्तर प्रदेश राजनीति

सपाइयों ने सादगी से मनाया प्रोफेसर रामगोपाल यादव का 74वां जन्मदिन

आगरा: ताजनगरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया गया और उनकी दीर्घायु की कामना की। समाजवादी पार्टी के ताजनगरी स्थित जिला कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का 74वां जन्मदिन मनाया गया।

सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल और जिलासचिव शिवराम यादव और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और गरीबों को मास्क व सेनेटाइजर बांटकर मनाया और प्रोफेसर रामगोपाल यादव की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग के द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्ता कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, शहर सचिव उस्मान अब्बास, पंकज जैन, डॉ. जमील अब्बास आदि मौजूद रहे।

About The Author

Share the story