आगरा उत्तर प्रदेश खेल

दिव्यांशी बनीं स्टेट अंडर 19 बैडमिंटन की विजेता

आगरा। यूपी स्टेट अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में ताजनगरी की खिलाड़ी दिव्यांशी गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल व युगल दोनों वर्गों के खिताब जीतकर इतिहास कायम किया है। दिव्यांशी ने एकल फाइनल में मेरठ की काजल पंवार को और युगल फाइनल में अपनी जोड़ीदार रिद्धिमा सिंह के साथ जीत दर्ज की।

जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी ने बताया कि गाजियाबाद में 4 से 7 जून तक हुई प्रतियोगिता में बालिका एकल में दिव्यांशी ने फाइनल में मेरठ की काजल पंवार को पहला गेम हारने के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए 17-21, 22-20, 21-19 हरा कर विजेता ट्राफी अपने नाम की। इससे पहले दिव्यांशी ने पहले राउंड में गाजियाबाद की राम्या राज सिंह से वॉकओवर मिला।

दिव्यांशी के शानदार प्रदर्शन पर जिला बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानियां, चेयरमैन विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, आसिफ अली, नंदी रावत, नीरज गौतम, दिनकर खनूजा, सुमित कपूर, मयंक कपूर हर्ष जताया है

About The Author

Share the story