आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया

ताज के साए में सारा अली खान संग ‘अतरंगी’ हुए अक्षय कुमार, देखिए वीडियो

आगरा (बृज भूषण): बालीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार आज ताजमहल के साए में अभिनेत्री सारा अली खान के साथ रोमांस करते नज़र आए। वह अपनी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग के आज सुबह ताजमहल पहुंचे। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार नीले रंग की जींस और आसमानी हुडी पहने हुए थे और अभिनेत्री सारा अली खान काले रंग की लेगिंग और सफेद स्वेटर पहने हुई नज़र आयीं। दोनों फिल्मी कलाकारों के देखकर ताज देखने पहुंचे सैलानी भी उनकी एक झलक पाने को बेकरार नज़र आए।

आज फिल्म अतरंगी रे के एक गाने की कुछ दृश्य ताजमहल के रॉयल गेट, सेंट्रल टैंक और वाटर चैनल के किनारे शूट किए जा रहे है। जिसमें सारा और अक्षय रोमांस करते दिखाई दिए।फिल्म मे सारा अली खान का डबल रॉल है। इस फिल्म का निर्देशक आनंद एल राय कर रहे है। फिल्म अतरंगी रे में अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री सारा अली खान के अलावा अभिनेता धनुष और  अभिनेता नसीरूद्दीन शाह भी है। इनके भी कुछ दृश्य फिल्म के लिए शूट किए जाऐंगे।

बता दें कि इससे पहले भी अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री सारा अली खान अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आगरा आ चुकी है। अभिनेता अक्षय कुमार 7 अगस्त 2017 को फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन के लिए आगरा आए थे। वहीं अभिनेत्री सारा अली खान पिछली साल दिसंबर में ही ताजखेमा के टीले पर अपनी फिल्म लव आजकल का प्रमोशन करने के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ आगरा आई थी। तब उन्होंने ताजमहल का दीदार भी किया था। 

About The Author

Share the story