आगरा क्राइम

ताजनगरी में बदमाशों के हौंसले बुलंद, बदमाशों ने देर रात शिक्षा विभाग के क्लर्क के घर पर की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद

आगरा (रोमा): ताजनगरी में देर रात को बाइक सवार बदमाशों ने एक पॉश कॉलोनी में शिक्षा विभाग के क्लर्क के गेट को तोडने की कोशिश की और बाद में फायरिंग कर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैद हो गई।

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के आजाद नगर में शिक्षा विभाग में क्लर्क सुशील गौतम रहते हैं। शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घर पर फायरिंग कर दी। इससे वे और कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए।

उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वहां पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर तीन युवक आते है। उन्होंने क्लर्क सुशील गौतम के घर के गेट के सामने बाइक रोकी और उनमें से एक युवक ने नेम प्लेट पढ़ी। इसके बाद दूसरे युवक ने गेट को तोडने के लिए लातें मारी और तभी तीसरे युवक ने फायरिंग कर दी और फिर वहां से फायरिंग कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

About The Author

Share the story