आगरा उत्तर प्रदेश धर्म

शारदीय नवरात्रि में होगा ‘नवरात्रि रास गरबा’, झूमेगा आगरा

  • 15 से 23 अक्टूबर तक जोनल पार्क में मचेगी डांडिया की धूम
  • आगरा विकास प्राधिकरण ने की विशेष तैयारियां, 9 दिन होगी 9 विशेष प्रस्तुति
  • शहर की सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं की रहेगी भागीदारी
  • योगी सरकार में शारदीय नवरात्रि पर होगा उत्सव का माहौल

आगरा (रोमा)। योगी सरकार में हर बार की तरह शारदीय नवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। हिंदुओं की आस्था से जुड़ा शारदीय नवरात्र के दौरान इस बार भी योगी सरकार विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। सरकार के निर्देश पर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ‘नवरात्रि रास गरबा’ का आयोजन किया जा रहा है। आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन व अप्सा के सहयोग से ताज नगरी फेस- 2 स्थित जोनल पार्क के एम्फी थिएटर पर नौ दिवसीय आयोजन 15 से 23 अक्टूबर तक किया जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण ने अपने सहयोगियों के साथ शुक्रवार को इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया।

आगरा विकास प्राधिकरण की सचिव गरिमा सिंह ने बताया कि आगरा की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की उद्देश्य के साथ ‘नवरात्रि रास गरबा’ नौ दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी आयोजन के लिए ताजनगरी स्थित जोनल पार्क को चुना गया है। ‘नवरात्रि रास गरबा’ आयोजन के लिए जोनल पार्क को ख़ास रूप से सजाया जा रहा है। 15 से 23 अक्टूबर तक होने वाले नौ दिवसीय आयोजन में आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन व अप्सा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें 9 दिन 9 कालेज विशेष प्रस्तुति देंगे। साथ ही शहर की सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं की सहभागिता के जरिये पूरे शहर को एक सूत्र में बांधने का कार्य यह आयोजन करने जा रहा है।

इस मौके पर आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि नौ दिन 9 कॉलेज विशेष प्रस्तुति देंगे। साथ ही शहर की सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं की सहभागिता के जरिये पूरे शहर को एक सूत्र में बांधने का कार्य यह आयोजन करने जा रहा है।

अशोक ग्रुप की चेयरमैन डा.रंजना बंसल ने कहा कि डांडिया और गरबा करते जोड़े आयोजन को भव्य बनाएंगे। जिसके लिए पारम्परिक भेष भूषा में लहगा और कुर्ता पजामा ड्रेस कोड रखा गया है। आयोजन स्थल जोनल पार्क को इसके लिए ख़ास रूप से सजाया जा रहा है। अप्सा के अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि गरबा का यह आयोजन सिर्फ नृत्य कला ही नहीं है, हमें हमारी आध्यत्मिक विरासत से भी जोड़ता है। हमने अप्सा से जुड़े सभी कॉलजों के टीचर्स और पेरेंट्स से इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

इस कॉलेजों की रहेगी सहभागिता
• डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल – 15 अक्टूबर
• ऑल सेंट्स स्कूल -16 अक्टूबर
• सेंट एंड्रयूज स्कूल – 17 अक्टूबर
• गायत्री पब्लिक स्कूल -18 अक्टूबर
• कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल -19 अक्टूबर
• प्रील्यूड पब्लिक स्कूल – 20 अक्टूबर
• होली पब्लिक स्कूल – 21 अक्टूबर
• शिवालिक पब्लिक स्कूल – 22 अक्टूबर
• सचदेवा मिलेनियम स्कूल – 23 अक्टूबर

इस मौके पर एडीए के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पूरन कुमार, सेंट एंड्रयूज स्कूल के डॉ. गिरधर शर्मा, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सीबी जदली, गायत्री पब्लिक स्कूल प्रद्युम्न चतुर्वेदी, होली पब्लिक स्कूल के शम्मी तौमर, कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल के कर्नल अपूर्व त्यागी, ऑल सेंट्स स्कूल के त्रिलोक सिंह राणा, सचदेवा मिलेनियम स्कूल के आरके सचदेवा, इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अविनाश वर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

About The Author

Share the story