आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया राजनीति

बिहार में भाजपा- जदयू गठबंधन की ही बनेगी सरकार: अरुण सिंह

आगरा (बृज भूषण): भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अरुण सिंह बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आगरा पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अरुण सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में चुनाव के नतीजे कुछ भी हो, सरकार भाजपा- जदयू गठबंधन ही बनाएगी। नीतीश कुमार ही फिर से बिहार के मुख्यमंत्री होंगे।

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर सफाई देते हुए अरुण सिंह ने कहा कि कुछ एक घटनाओं से पूरे प्रदेश की तुलना नहीं की जा सकती। बसपा-सपा कार्यकाल से अब योगी राज में अपराध काफी नियंत्रण में है ।

निजी अस्पतालों की मनमानी पर कहा कि सरकार इस पर नियंत्रण कर रही है। योगी सरकार ने कोविड में जनता को राहत देने के लिए अबतक काफी अच्छा काम किया है।   

About The Author

Share the story