आगरा उत्तर प्रदेश राजनीति

आगरा के प्रस्तावित म्यूजियम के नाम पर राजनीति जारी, अब महाराजा अग्रसेन यूथ ब्रिगेड ने की ये डिमांड

आगरा (बृज भूषण): यूपी की राजनीति में एक बार फिर नाम पर सियासत शुरु हो गई है। 14 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम रखने का ऐलान किया था। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी भी सांझा की थी और कहा था कि नए उत्तर प्रदेश में गुलामी के प्रतीकों की कोई जगह नहीं है। इसलिए हमने यह फैसला किया है कि मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा जाए।

सीएम योगी के इस घोषणा के साथ ही यूपी के साथ ही पूरे देश में एक बार फिर से नाम की सियासत शुरू हो गई है। अब आगरा के अग्रवाल समाज की तरफ से यह मांग की गई है कि मुगल म्यूजियम का नाम शिवाजी के नाम पर न रखकर महाराजा अग्रसेन के नाम पर महाराजा अग्रसेन म्यूजियम रखा जाए।

महाराजा अग्रसेन यूथ ब्रिगेड के संरक्षक विनोद बंसल ने कहा कि 5 हजार सालों से आगरा अग्रवालों की राजधानी रही है। आज से 5 हजार साल पहले जब महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा थी तो उन्होंने अपने छोटे भाई महासेन को आगरा प्रांत का मुखिया बनाकर भेजा था।

यह भी पढ़े… हुक्का गुड़गुड़ा रहे आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज https://agraupdate.com/agra-police-raided-hukka-bar-8-accused-arrested/

प्रदेश प्रमुख विकास मोहन बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का काल समानता, समरसता और सामाजिक न्याय का स्वर्ण काल था। ऐसे में पिछले 5 हजार सालों से आगरा अग्रवाल समाज का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। इसलिए सरकार को अग्रवाल समाज का सम्मान करते हुए प्रस्तावित शिवाजी म्यूजियम का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखना चाहिए। बंसल ने कहा कि उन्हें अन्य किसी के नाम से आपत्ति नहीं है लेकिन आगरा में अग्रसेन महाराज को वह सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए। ऐसे में उनके नाम पर इस म्यूजियम को रखा जाए। उन्होंने कहा कि आगरा में पहले से ही शिवाजी के नाम से मूर्ति और चौक भी हैं।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए https://agraupdate.com/ 

आगरा अपडेट के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें… https://www.facebook.com/AgraUpdate2020

आगरा अपडेट के इंस्टाग्राम पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें…https://www.instagram.com/agraupdate/

आगरा अपडेट को ट्वीटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें…https://twitter.com/AgraUpdate

About The Author

Share the story