आगरा राजनीति

योगी सरकार के एक और मंत्री हुए कोरोना संक्रमित

आगरा(रोमा): योगी सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री और आगरा कैंट से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। राज्यमंत्री डॉ. जीेएस धर्मेश की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। 

वहीं आगरा ग्रामीण सीट से भाजपा की विधायक हेमलता कुशवाह भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। वहीं उन्होंने पिछले दिनों अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वे खुद को होम आइसोलेट कर लें और अपनी कोरोना जांच करवा लें। बता दें कि इससे पहले आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से विधायक और यूपी सरकार में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की कोरोना पॉजिटिव हो चुके थे।

About The Author

Share the story