आगरा राजनीति

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाईयों ने गरीबों को बांटे फल

आगरा: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 47वां जन्मदिन मनाया गया। शहर में कई जगहों पर कार्यकर्ता द्वारा केक काटकर और गरीब लोगों को फल वितरण कर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की दीर्घायु के लिए कामना की।

समाजवादी पार्टी द्वारा रामलाल वृद्धा आश्रम में भी सपाईयों ने बुजुर्गों को फल, मिठाई, सैनेटाइजर और मास्क वितरित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल, जिला महासचिव शिवराम यादव, नासिर अब्बासी, उस्मान अब्बास और पार्टी के तमाम लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share the story