आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया

न्यू ईयर ईव पर गीत, संगीत और कॉमेडी का लगेगा तड़का, नये साल के स्वागत पर झूमेंगे आगराइट्स

आगरा: ताजनगरी में इस बार नए साल का जश्न कुछ खास अंदाज होने जा रह है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए जानें- मानें कलाकार महेश ठाकुर जो आ रहे हैं। उनकी अदाकारी के साथ—साथ इस जश्न में कॉमेडी का तड़का भी लगेगा, लोग मनोरंजन करने के साथ- साथ खूब ठहाके भी लगाएंगे. वहीं गाजिया काजल वशिष्ठ और सपना ओसवाल की मधुर आवाज सुनने के बाद लोग साल 2021 के सारे गम भूल जाएंगे और नए साल का जोशीले अंदाज में इस्तकबाल करेंगे। 

साल 2021 को अलविदा और 2022 के स्वागत का वक़्त आ चुका है। साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को आगरा शहर के कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन किया जा रहा है। संस्था यू नोह मीडिया एमजी रोड स्थित होटल ग्रैंड इंपीरियल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन इवेंट का आयोजन करने जा रही है। संस्था के डायरेक्टर विशाल महतानी ने बताया कि कोरोना की वजह नए साल का जश्न वैसे नहीं मनाया जा पा रहा था लेकिन इस बार सारी कमी पूरी कर दी जाए।

कार्यक्रम में फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता महेश ठाकुर, कॉमेडी सर्कस फेम से चर्चित कलाकार वीआईपी एवं मशहूर गायिका काजल वशिष्ठ और सपना ओसवाल प्रस्तुति देंगे। अभिनेता महेश ठाकुर और सपना ओसवाल जहा कार्यक्रम का संचालन करेंगे। वहीं वीआईपी अपनी कॉमेडी से दर्शको को गुदगुदाएंगे और गायिका काजल वशिष्ठ अपने मधुर आवाज से साल के अंतिम शाम को सुरमयी बनाएंगी। मुंबई के जाने-माने डीजे कलाकार डीजे श्री अपनी धुनो पर आगरा वासियों को थिरकाने आ रहें हैं। ये कार्यक्रम रात साढ़े 8 बजे से शुरू होगा।

About The Author

Share the story