आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा में शुरू हुआ ‘आगरा महोत्सव- 2021’, देशभर के शिल्पी कर रहे अपने हुनर का प्रदर्शन

आगरा (बृज भूषण): ताजनगरी में लगने वाले कला, शिल्प, संस्कृति और व्यंजनों के उत्सव ‘आगरा महोत्सव- 2021’ का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित होने वाले महोत्सव में 200 से अधिक स्टॉल लगाई गई है, जिसमें देशभर से आये सैंकड़ों शिल्पी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे है।

मेले के आयोजक रावी इवेंट के निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि पानीपत के हैंडलूम, सहारनपुर का फर्नीचर, भदोही का कारपेट, खुर्जा की पॉटरी, पंजाब की मोजड़ी, राजस्थान का नमकीन, लखनऊ का चिकन, कश्मीर का शूट व पश्मीना शॉल, फरीदाबाद का टेराकोटा, वाराणसी का सिल्क साड़ी मौजूद है। इसके साथ ही दीपावली पूजन और सजावट का सामान भी मेले में उपलब्ध है।

मेले में पंजाब की मोजड़ी और खुर्जा की पॉटरी लोगों को खूब लुभा रही है। उत्तर प्रदेश के खुर्जा से आए शिल्पी संजय सैनी पिछले कई वर्षों से मेले में आ रहे है। मेले में उनके उत्पादों की बिक्री भी खूब हो रही है। इससे वे काफी उत्साहित नज़र आए।

इसके साथ ही इस बार एक पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसके माध्यम से शहर के साहित्य, कला, संस्कृति के पुरोधाओं को याद किया जायेगा। जिसका शुभारंभ 24 अक्टूबर को होगा। आगरा के कोठी मीना बाजार में चल रहा आगरा महोत्सव 31 अक्टूबर तक चलेगा।

About The Author

Share the story