देश दुनिया राजनीति

मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद बने अफगानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री, तालिबान ने अंतरिम सरकार का किया ऐलान

आगरा अपडेट डेस्क: अफगानिस्तान में तालिबान ने अंतरिम सरकार का ऐलान कर दिया है। अफगान सरकार में मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है।  

मुल्ला अब्दुल गनी बरादर अंतरिम उप प्रधानमंत्री, सिराजुद्दीन हक्कानी को कार्यवाहक गृह मंत्री, मोहम्मद याकूब मुजाहिब अंतरिम रक्षा मंत्री, अलहज मुल्ला फैजल अखुंद अंतरिम सेना प्रमुख, मुल्ला आमिर खान मुत्ताकी अंतरिम विदेश मंत्री, हिदायतुल्लाह बदरी अंतरिम वित्त मंत्री बनाए गए है। वहीं पुरानी सरकार के सभी मंत्रालय भी बने रहेंगे। 

About The Author

Share the story