आगरा उत्तर प्रदेश मथुरा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, सात लोगों की हुई मौत

मथुरा: यमुना एक्स्प्रेस-वे पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे ने सात लोगों की मौत हो गई। हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 68 के पास थाना नौहझील इलाके में हुआ है।

मंगलवार रात करीब 11 बजे नोएडा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर का ड्राइवर साइड का टायर फटने से बेकाबू होकर दूसरी तरफ सड़क पर पलट गया, जिसके बाद आगरा की तरफ से आ रही इनोवा से उसकी जबर्दस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में इनोवा सवार दंपती, उसके बेटों, दो रिश्तेदार और चालक की मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य मे जुट गए। उन्होंने इनोवा को काटकर फंसे शवों को निकाला। इनोवा सवार सभी आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि टैंकर एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 68 पर पलट गया था और वहां से गुजर रही इनोवा उसमें घुस गई। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस हादसे में मृतक मनोज (45) पुत्र किशोरी निवासी जींद हरियाणा, उनकी पत्नी बबिता (40), बेटा अभय (18), बेटा हेमंत (16) हैं। इसके अलावा इनके दो रिश्तेदार तन्नू (11) पुत्र मुकेश मित्तल, हिमादरी (14) पुत्री मुकेश और चालक राकेश की मौत हो गई है।

About The Author

Share the story