आगरा उत्तर प्रदेश

Flower Exhibition ने लोगों का मन मोहा, फूलों से बनाया कलश और मोर

आगरा (बृज भूषण): ताज के साये में यमुना किनारा स्थित राजकीय उद्यान ताज व्यू गार्डन में शनिवार से दो दिवसीय मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें 1500 से अधिक किस्म के फूल, सब्जी और फल शामिल किए गए है। गुलाब, गेंदा, सूरजमुखी, समेत अन्य फूल, फल और सब्जी की उन्नत किस्म देखने को मिली। इसमें साढ़े 12 किलो की मूली, सेब जैसा बैर और कुफरी नीलकंठ आलू खास रहा।

इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के उन्नत किसान शामिल हुए। वहीं इस प्रदर्शनी में पहली बार आलू महोत्सव का भी आयोजित किया गया। जिसमें आलू के उन्नत बीज और आलू प्रदर्शित किए गए। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि किसान उन्नत खेती कर छोटे-बड़े आकार के फल-सब्जी उगा रहे हैं। इनकी गुणवत्ता भी बेहतर होती है। इस प्रदर्शनी में किसान विशेषज्ञों से खेती करने के नई तरीके जान सकेंगे और बागवानी, फल-सब्जी की खेती के लिए प्रेरित होंगे। साथ ही साथ अपनी आय को भी बढ़ा सकें।   

इस प्रदर्शनी में फूलों का कलश, मोर, हाथी, डोली और मंडप भी बनाए गए, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। जिनके साथ लोग प्रदर्शनी परिसर में सेल्फी लेते हुए नजर आए।  वहीं सब्जियों में साढ़े 12 किलो की मूली, छह किलो की शलजम, पांच किलो की गोभी, और अमरूद के आकार का बेर भी लोगों को खूब पसंद आ रहे है।

बता दें कि इस मंडलीय फल, शाक-भाजी और पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ सन् 1953 में हुआ था। 68 साल से यह प्रदर्शनी लगातार लगाई जा रही है। 

About The Author

Share the story