आगरा क्राइम

थाने से चंद कदमों की दूरी पर होटल में चल रहा था जिस्मफ़रोसी का धंधा, पांच महिलाओं सहित सात गिरफ्तार

आगरा (रोमा): थाना रकाबगंज के निकट स्थित होटल आरबी रेजीडेंसी में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल के कमरों से चार महिलाओं और एक युवती के साथ दो ग्राहक को पकड़ा है। मौका पाकर होटल संचालक और कर्मचारी फरार हो गए। पुलिस इनके खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने जा रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर महेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल आरबी रेजीडेंसी देह व्यापार हो रहा है। सूचना पर सीओ सदर ने महिला थाना पुलिस, एंटी रोमियो स्क्वायड और थाना रकाबगंज पुलिस के साथ होटल आरबी रेजीडेंसी पर छापा मारा। होटल के अलग-अलग कमरों में चार महिलाएं, एक युवती और दो युवक मिले। उन्हें थाना रकाबगंज ले जाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि होटल के बाहर एजेंट सक्रिय रहते हैं। जोकि ग्राहकों को होटल के अंदर तक लेकर आते हैं। 600 रुपये में कमरा दिया जाता है, एक घंटे के लिए। महिलाएं भी एक हजार रुपये तक लेती थीं।

पुलिस ने इस मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सदर महेश कुमार ने कार्रवाई में चार महिलाएं पकड़ी गई हैं। वहीं बाकी थाना शाहगंज, मलपुरा और एमएम गेट क्षेत्र के मोहल्लों की रहने वाली हैं। घरवालों को इस बारे में जानकारी नहीं है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन में नौकरी छूट गई। इस कारण देह व्यापार करने लगीं। हालांकि महिलाएं कब से होटल में आ रही थीं, इस बारे में कुछ भी नहीं बता सकी।

होटल का संचालक बालूगंज के रहने वाले नवी बख्श है। हालांकि उन्होंने अपना होटल चलाने के लिए मलपुरा के ककुआ निवासी भूरी सिंह को किराये पर दे रखा है। संचालक और कर्मचारी पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले। आगरा पुलिस ने संचालक भूरी सिंह को भी मुकदमे में आरोपी बनाया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

About The Author

Share the story