आगरा उत्तर प्रदेश राजनीति

जिन्हें लव का मतलब नहीं मालूम वो बना रहे ‘लव जिहाद’ कानून: अभिषेक मिश्रा

आगरा (बृज भूषण): एमएलसी चुनावों को लेकर बैठक करने आगरा आए यूपी के पूर्व केबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अभिषेक मिश्रा ने न सिर्फ 2022 में सपा की सरकार बनने का दावा किया बल्कि चाचा भतीजे के एक साथ आने की ओर इशारा भी किया।

अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार झूठ के सहारे सत्ता तक आये। न नौकरी मिली और न ही किसानों को सम्मान मिला। केंद्र की भाजपा सरकार किसान बिल के नाम पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचना चाहती है। इसलिए सरकार जबरन किसानों पर किसान बिल थोप रही है। देश का किसान सरकार को सबक सिखाएगा। जो सरकार आज किसानों पर गोली और आँसू गैस के गोले दाग रही है। यही किसान चुनावो में भाजपा को सबक सिखाएगा।

अभिषेक मिश्रा ने कहा कि बिहार चुनाव में ओवैसी का चेहरा और यूपी में मायावती का चेहरा सबके सामने आ गया है। ये साफ हो गया है कि मायावती और ओवैसी दोनों बी- टीम की तरह भाजपा के लिए काम कर रही है।

ये भी पढ़े आगरा- ग्वालियर हाइवे पर किसानों के साथ धरने पर बैठे मेधा पाटेकर, हाइवे पर लगा लंबा जाम

भाजपा लव जिहाद पर कानून ला रही है जबकि खुद लव के बारे में भाजपाइयों को कुछ नही पता। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये कानून भाजपाइयों पर लागू होगा। इसकी भी जानकारी भाजपा से करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने झूठ बोलकर प्यार के नाम पर धोखा देने वालो पर कार्यवाही का समर्थन किया।

चाचा भतीजे के मामले में कहा अभिषेक मिश्रा ने कहा कि नेता जी पहले ही साफ कर चुके है कि शिवपाल यादव का सम्मान पहले भी था आज भी है। अगर वो साथ आते है तो पहले की तरह पार्टी में सम्मान और केबिनेट का दर्जा मिलेगा। अगर अलग चुनाव लड़ा तो शिवपाल यादव जी के सामने समाजवादी पार्टी अपना कोई प्रत्याशी नही उतरेगी।

ये भी पढ़ेपीएम नरेंद्र मोदी करेंगे आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का वर्चुअल शिलान्यास

साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2022 में समाजवादी पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाएगी। वहीं इस बार समाजवादी पार्टी किसी भी बड़ी पार्टी से कोई गठबंधन नही करेंगे, इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पहले ही साफ कर चुके है।

About The Author

Share the story