देश दुनिया

US Election 2020 Live Update: बहुमत के करीब पहुंचे बाइडन, बाइडन को 264, जबकि ट्रंप को मिले सिर्फ 214 इलेक्टोरल वोट्स

नई दिल्ली (डेस्क): इस वक्त पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव पर है। जहां अभी भी वोटों की गिनती जारी है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप है, तो वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडन चुनाव मैदान में हैं। जिसमें बाइडन बहुमत के करीब पहुंच चुके हैं।

अमेरिका में 538 इलेक्टोरल वोट्स में से बहुमत के लिए 270 वोट्स की जरूरत है। जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन के हिस्से 264 इलेक्टोरल वोट्स आए है और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप को सिर्फ 214 वोट्स मिले हैं। बाइडन बहुमत के आंकड़े से मात्र 6 वोट्स दूर हैं। हालांकि, अभी कई प्रमुख राज्यों में नतीजे आने बाकी हैं।

रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वोटों की गिनती पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल जहां हम जीत रहे थे, वहां अचानक पीछे कैसे हो गए। पिछली रात मैं मजबूती के साथ लीड कर रहा था। कई राज्यों में डेमोक्रेट ने मतगणना पर कंट्रोल किया।

वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन ने कहा है कि हमें पूरा भरोसा है कि जीत हमारी ही होगी। मगर ये सिर्फ हमारी अकेले की जीत नहीं होगी। यह जीत अमेरिकी लोगों की होगी, हमारे लोकतंत्र की होगी, अमेरिका की होगी।

About The Author

Share the story