आगरा उत्तर प्रदेश राजनीति

केंद्रीय मंत्री Arjun Ram Meghwal ने दी BJP कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- ‘यूपी में फिर बनेगी BJP सरकार’

आगरा: यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टियां कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये कार्यकर्ताओं को चुनाव के समय बूथ प्रबंधन से लेकर विपक्षी दलों के दुष्प्रचार की पोल इंटरनेट मीडिया के माध्यम से खोलने को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भाजपा की बैठक में गुरुवार को बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। 

भाजपा द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित एक रिसोर्ट में  ब्रज क्षेत्र की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव में सीमित समय बचा है।

हमें हर बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख तक को सक्रिय बनाना होगा। सही डाटा ही नेतृत्व को बताया जाए, अगर कहीं कोई गड़बड़ है तो उसे भी बता दिया जाए।

केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि नेतृत्व द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को सौ फीसद धरातल पर उतारना है। इसमें किसी भी तरीके की लापरवाही नहीं चलेगी।

बैठक के समापन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बैठक को संबोधित किया। बैठक में ब्रज क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

Share the story