आगरा उत्तर प्रदेश टेक ज्ञान/ हैल्थ देश दुनिया

ताज के साए में गूंजा ‘योग’ का स्वर, आगरा में हुआ भव्य योग शिविर

  • सैकड़ों लोगों ने सूर्यास्त की छटा में किया योगाभ्यास, बताई योग की महत्ता
  • इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन और आर्ट ऑफ लिविंग ने मिलकर किया योग शिविर का आयोजन

आगरा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ताजनगरी में एक अनूठा और भव्य आयोजन देखने को मिला। शनिवार शाम को ताजमहल के पीछे ग्यारह सीढ़ी पार्क में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन और आर्ट ऑफ लिविंग ने मिलकर एक शानदार योग शिविर का आयोजन किया। आमतौर पर योग कार्यक्रम सुबह होते हैं, लेकिन आगरा में इस बार योग का उत्सव शाम तक चला। लोगों ने सूर्यास्त की खूबसूरत छटा के बीच योगाभ्यास कर मन की शांति महसूस की।

शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के अनुभवी योग शिक्षकों ने लोगों को कई तरह के योगासन, प्राणायाम और ध्यान सिखाए। इससे प्रतिभागियों ने अपने शरीर, मन और आत्मा के बीच तालमेल बिठाने का अनुभव किया।

इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद योग को सिर्फ कसरत तक सीमित न रखकर, इसे एक संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। उन्होंने सभी से योग को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

आर्ट ऑफ लिविंग की एपेक्स बॉडी के सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि यह योग शिविर सिर्फ लोगों को योग के प्रति जागरूक ही नहीं कर रहा, बल्कि यह सामाजिक एकता, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक पहचान का भी खूबसूरत संगम है।

आर्ट ऑफ लिविंग की राज्य शिक्षक समन्वयक डॉ. रश्मि मिश्रा और वरिष्ठ योग शिक्षिका रुचिरा ढाल ने भी योग के महत्व पर विस्तार से बात की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। ताजमहल की भव्य पृष्ठभूमि ने इस योग साधना को और भी आध्यात्मिक बना दिया। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा और संयोजक बृजेश शर्मा ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया। यह आयोजन आगरा में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और उत्साह को दर्शाता है।

इस अवसर पर विशेष रूप से मोहित जैन, कवि पवन आगरी, जितेंद्र फौजदार, ब्रजेश सुतेल, पल्लवी महाजन, अदिति कात्यायन, डॉ. मुकेश गोयल, राजेश अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग, अविनाश वर्मा, नीता सरीन, ममता रैली, सुशील यादव, वृंदा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल एवं विष्णु शर्मा उपस्थित रहे।

About The Author

Share the story