आगरा

कोरोना के चलते सादगी से मनाया गया हरियाली तीज का त्यौहार

उत्तर भारत का खास पर्व हरियाली तीज सुहागनों के लिए जरूरी त्योहारों में से एक होता है। हरियाली तीज पर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है। आगरा में कोरोना के चलते सुहागिन महिलाओं ने हरियाली तीज का त्यौहार बड़ी ही सादगी के साथ मनाया।

आगरा के बोदला बिचपुरी रोड स्थित नारायण सिटी में महिलाओं ने कॉलोनी के पार्क में झूमते, नाचते, गाते हरियाली तीज का त्यौहार मनाया। सभी महिलाओं हरे परिधानों में नज़र आयीं। इस दौरान महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए चेयर गेम, तंबोला सहित कई अन्य गेम खेले और उपहार वितरित किए। वहीं खुशनुमा मौसम में मौसमी व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया।

बता दें कि हरियाली तीज पर विवाहित महिलाएं सखियों के साथ सोलह श्रंगार किए झूला झूलती है और अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हाथों में मेहंदी, चूड़ियों की खनखनाहट, उत्साह ही तो हरियाली तीज की पहचान है। नवविवाहिताएं जहां पहली तीज के उत्साह में लीन रहती हैं तो घर की बुजुर्ग महिलाएं अपनी यादों में पहली तीज की मस्ती ढूंढती हैं। हर साल पपीहे की पुकार और बरसात की फुहारों के बीच मनने वाली हरियाली तीज पर इस साल कोरोना का साया दिखाई दिया। इस साल महिलाएं अपने घरों में रहकर ही पूजा करती नज़र आयीं। 

About The Author

Share the story