आगरा उत्तर प्रदेश धर्म

श्याम भक्ति में लीन होकर भक्तों ने किया नए साल का स्वागत, ताजनगरी में श्री खाटू श्याम संकीर्तन का हुआ भव्य आयोजन

आगरा (रोमा): नव वर्ष 2021 के आगमन की पूर्व संध्या पर श्याम भक्तों ने खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया। श्री श्याम सेवादार समिति द्वारा कमला नगर स्थित राधा विहार कॉलोनी में श्री खाटू श्याम बाबा का अलौकिक दरबार सजाया।

श्याम भक्तों विदेशी फूलों से फूल बंगला सजाया गया और खाटू नरेश का भव्य श्रृंगार किया। इसके लिए खासतौर पर राजस्थान से श्री खाटू श्याम मंदिर के महंत श्याम सिंह चौहान ने बाबा के चरणों मे हाजिरी लगाने के लिए पधारे।

संकीर्तन में भजन गायक भोले सावंरिया, राजा पुरोहित, प्रीति शर्मा और इमरान ने अपने सुरों और संगीत के जादू से बाबा को रिझाया। देररात तक श्याम भक्त बाबा के भजनों का आनंद लेते रहे और बाबा के दर्शन के साथ नव वर्ष 2021 का स्वागत किया।

About The Author

Share the story