आगरा। 14 जुलाई से अग्नि वीरों की भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है। अग्निपथ योजना भर्ती रैली में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों का शनिवार शाम से ही प्रारम्भ होकर रात में आगमन होता है। 14 जुलाई की सुबह सेना रैली भर्ती होगी। अग्नि वीरों की भर्ती रैली के लिए आगरा पुलिस द्वारा यातायात डायवर्जन प्लान लागू कर […]
Tag: Uttar Pradesh
इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट का 43 वां राष्ट्रीय अधिवेशन पुणे में होगा
आगरा। इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट की संस्था का तीन दिवसीय 43 वां राष्ट्रीय अधिवेशन पुणे में होगा। इसमें रसायन विज्ञान से जुड़े भारतवर्ष के शीर्ष प्रोफेसर वैज्ञानिक तथा शोध विद्यार्थी भाग लेंगे। आईसीसी की स्थापना वर्ष 18 सितंबर 1981 में आगरा में ही की गई थी। अभी तक 42 राष्ट्रीय अधिवेशन देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों […]
ताजमहल में डॉक्टर की सूझबूझ से बची बच्ची की जान
आगरा। कर्नाटक के बेलगाम से सोमवार को दंपती अपनी दो वर्ष की बेटी आयजा के साथ ताजमहल देखने आए थे। ताजमहल घूमने के दौरान बच्ची अपने माता- पिता से अलग हो गई थी। ऐसे में बच्ची रोने लगी। रोते- रोते उसकी तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई। उसके शरीर में हलचल होना भी […]
राउंड टेबल इंडिया के प्रयासों से बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर
आगरा। वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राउंड टेबल इंडिया लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में संस्था ने पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक बेसिक विद्यालय में अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त चार कक्षाओं का लोकार्पण किया गया। पुलिस लाइन आगरा के आरआई सेनजीत सिंह, राउंड टेबल इंडिया के प्रेसिडेंट रॉबिन अग्रवाल, […]
‘करो योग रहो निरोग’ का संदेश देकर आमजन को किया जागरूक
आगरा। हर उम्र में योग से निरोगी काया रह सकती है। रोग मुक्त समाज बनाएंगे, हम योग को अपनायेंगे। “करो योग, रहो निरोग“ योग दिवस पर 21 जून को शहर में जगह- जगह योग कराया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं […]
आगरा में चिलर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, ऑपरेटर की मौत
आगरा। फतेहाबाद के निबोहरा में मंगलवार की शाम पूर्व ब्लॉक प्रमुख के चिलर प्लांट में रिसाव से दहशत फैल गई। प्लांट के बाहर डेरी पर मौजूद दो दर्जन से अधिक लोग गैस की चपेट में आने से बचने के लिए अपने वाहनों को छोड़कर भाग गए। चिलर प्लांट में फंसे पंप ऑपरेटर को दो घंटे बाद […]
सरकारी राशन की दुकानों पर अब मिलेगा हर जरूरी सामान
18 जून, आगरा।* योगी आदित्यनाथ सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देने वाला फैसला किया है। सरकारी राशन कोटे की दुकानों से अब लोगों को सिर्फ गेहूं, चावल और तेल ही नहीं मिलेंगे। अब वे यहां से दूध, ब्रेड, मेकअप का सामान, मसाले समेत 35 चीजें खरीद सकेंगे। इसके जरिये जहां सरकार का राशन डीलरों की […]
आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे एआरटीओ ललित कुमार
आगरा। आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ प्रवर्तन) द्वितीय ललित कुमार दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ कानपुर के एंटी करप्शन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। परिवहन आयुक्त ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके विरुद्ध जांच करने की अनुमति प्रदान की थी। विभिन्न वैध स्रोतों […]
आगरा विकास प्राधिकरण के सीमा विस्तार में 77 नए गांव होंगे शामिल
आगरा। 26 साल बाद आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने सीमा विस्तार हो रहा है। इसमें दक्षिणी बाईपास के दोनों ओर के गांवों को एडीए की सीमा में शामिल किया गया है। इस तरह अछनेरा नगर पालिका, किरावली नगर पंचायत के साथ सदर तहसील के 77 गांव एडीए में शामिल किए जाएंगे। एडीए की 143 वीं बैठक में […]
प्रो. एसपी सिंह बघेल दूसरी बार मोदी सरकार में बने मंत्री
आगरा। प्रो. एसपी सिंह बघेल मोदी मंत्रिमंडल में दूसरी बार अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। आगरा लोकसभा सीट से भारी अंतर से जीत हासिल करके संसद पहुंचे प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने रविवार शाम राज्यमंत्री के रूप में मोदी सरकार में शपथ ग्रहण की। आगरा मंडल में केवल बघेल को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। वह आगरा […]











