आगरा उत्तर प्रदेश क्राइम

पहले थाने में हुई चोरी, अब आरोपी सफाईकर्मी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत, जानिए क्या है पूरा मामला?

आगरा (रोमा): पुलिस थाने के मालखाने से 25 लाख चोरी करने के आरोप में हिरासत में लिए गए सफाईकर्मी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। एसएसपी आगरा ने कई थानों का फोर्स बुला, थाना जगदीश पुरा को छावनी में तब्दील कर दिया है। 

थाना जगदीशपुरा में 16 अक्टूबर की रात को मालखाने के ताले तोड़कर 25 लाख कैश चोरी कर लिया गया था। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने थाना पुलिस के होश उड़ गए। इस मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को  सफाईकर्मी अरुण को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 15 लाख रुपये भी बरामद कर लिये। 

पुलिस ने थाना जगदीशपुरा के मालखाने से चोरी हुए 25 लाख रुपये में से 15 लाख रुपये अरुण के घर से जब्त कर लिया। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि अरुण ने मालखाने से 25 लाख कैश चोरी करने की घटना स्वीकार की थी, कैश जब्त करने के लिए पुलिस अरुण को लेकर उसके घर पहुंची। इसी दौरान अरुण की तबीयत बिगड़ गई, अरुण को उनके परिजनों की मौजूदगी में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। हास्पिटल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में अरुण के परिजनों ने तहरीर दी है। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस पूछताछ में अरुण की मौत हुई है। अरुण के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Share the story