आगरा उत्तर प्रदेश राजनीति

स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- जिन्ना को मानने वालों को हराना है

आगरा: भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जिन्ना की बात करने वाली सपा को ठीक करना है। प्रदेश में कानून व्यवस्था में बदलाव आया है। योगी शासन में गुंडे जेलों के अंदर बंद हैं। सरदार पटेल व भारत माता की जय करने वालों को सम्मान मिलना चाहिए। जिन्ना को मानने वालों को हराना है। 

कलाल खेरिया के मियांपुर में सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पधारे स्वतंत्र देव सिंह ने तीन मिनट के संक्षिप्त संबोधन में लोगों से पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं। प्रदेश में योगी सरकार को दोबारा लेकर आना है या नहीं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नवलोक पार्टी से पार्टी का गठबंधन है। उन्होंने लोगों से कहलवाया कि उन्हें निषादराज लाना है। योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनवाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में पक्का मकान, शौचालय और इलाज कराने के लिए आयुष्मान कार्ड देंगे। इस दौरान नवलोक पार्टी के अध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह भी मौजूद रहे।

About The Author

Share the story