आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया

क्रिसमस के लिए सज गए ताजनगरी के सितारा होटल, देखें वीडियो…

आगरा (बृज भूषण): पूरे देश में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर है। आगरा में भी क्रिसमस को लेकर लोगों काफी उत्साह दिखायी दे रहा है। ताजनगरी में क्रिसमस होली-डे और ताजमहल का दीदार करने आने वाले सैलानियों के लिए इस बार क्रिसमस कुछ खास होगा। इस बार सैलानियों को ताजनगरी के सितारा होटलों में क्रिसमस की जिंगल बेल, जिंगल बेल की गूंज सुनाई देगी।

आगरा के होटलों में इसकी तैयारी शुरु हो गई है। कहीं लॉबी में क्रिसमस ट्री सजाए जा रहे है तो, कहीं पर जिंजर ब्रेड हाउस बनाया गया है। क्रिसमस के खास मौके पर खास मैन्यु तैयार किया गया है। 24 दिसम्बर की शाम को कैरल सिंगिंग, डीजे पर धमाल और गाला डिनर होगा। वहीं 25 दिसम्बर को दोपहर में ब्रंच का मजा मिलेगा। इसमें होटल में रुके मेहमान तो शामिल होंगे ही, कुछ होटलों ने पैकेज भी लांच किए है।

ये भी पढ़ें- ताज के साए में सारा अली खान संग ‘अतरंगी’ हुए अक्षय कुमार, देखिए वीडियो

क्रिसमस पर पूरे होटल को रेड और व्हाइट थीम पर डेकोरेशन की गई है। होटल में रेनडीयर्स, स्नोमैन आदि के स्टेच्यू लगाए गए है। वहीं इस बार मुख्य आकर्षण जिंजर ब्रेड हाउस है। जिसे चीनी, अंडे और मिक्स्ड स्वीट स्पाइस पाउडर इस्तेमाल किया गया है।

होटल क्लार्क शिराज के जीएम अमूल्य कक्कड़ ने कहा कि कोरोना के चलते इस बार क्रिसमस और नव वर्ष की तैयारियां उस तरह की तैयारियां नही है, जैसे पहले हुआ करती थी। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक हमने होटल में ठहरने वाले मेहमानों के लिए क्रिसमस डिनर रखा है। ऐसा ही हम नव वर्ष यानि 31 दिसंबर को भी रखेंगे ताकि हमारे होटल में आने वाले मेहमानों को सुखद ऐहसास हो सके।

ये भी पढ़ें- साइकिल चलाकर निरीक्षण को पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, गांव के प्रधानों से फोन करके लिया फीडबैक

होटल रेडिसन के जीएम वैभव सागर ने कहा कि क्रिसमस और नव वर्ष दोनों ही उत्सव के लिए है। कोरोना के कारण हमारे उत्सव नही रुकने चाहिए। इसी के मद्देनज़र हमने कोविड गाइडलाइन के ध्यान में रखते हुए होटल को सजाया गया है। लॉबी में करीब 15 फीट लंबा क्रिसमस ट्री बनाया गया है। होटल को क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए सेंटा, बेल्स और स्नोमेन्स से संवारा गया है। वहीं इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए खास मैन्यु तैयार किया है। जो क्रिसमस इव पर होटल मे मौजूद रहेंगे उनके लिए गाला डिनर विद् लाइव म्यूजिक रहेगा। लेकिन सीमित मेहमानों को ही इस दौरान एंट्री दी जायेगी।

About The Author

Share the story