आगरा

सिंधी एकता महिला मंच ने मनाया ‘तीजोत्सव’, महिलाओं ने रैंप पर किया कैटवॉक

आगरा (रोमा): सिंधी एकता महिला मंच के द्वारा जयपुर हाउस स्थित झूलेलाल भवन में ‘आयो सावन झूम के’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फैंसी ड्रेस, डांस और तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में मंच पर महिला मंडल की सदस्यों ने रैंप पर कैटवॉक किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने डांस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं छोटेृ छोटे कान्हा और राधा का स्वरुप बने बच्चों ने अपनी मोहक अदाओं से सभी का श्रोताओं का दिल जीत लिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में दही हांडी उत्सव भी मनाया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मैसेज इंडिया कंट्री वाइड-2018 जया सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हुनर को निखारने के लिए इस तरह के कार्यक्रम करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर सुनीता, किरण सीतलानी, ममता कोरानी, भावना अवतानी, कशिश और युविका गिडवानी आदि मौजूद रही।

About The Author

Share the story