आगरा उत्तर प्रदेश क्राइम

लोटस हास्पिटल में तोड़फोड़ और जमकर हंगामा, गुस्साऐ तीमारदारों ने महिला सुरक्षाकर्मी की पीटाई

आगरा: दीवानी क्रॉसिंग स्थित लोटस हास्पिटल में भर्ती मरीज के इलाज में लापरवाही को लेकर तीमारदारों ने जमकर बवाल काटा। हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर महिला सुरक्षाकर्मी की लोहे की रॉड से पीटाई भी लगा दी। महिला सुरक्षाकर्मी के बेहोश होकर गिरने पर भी प्रहार किया। वहां मौजूद लोगों ने हंगामे और मारपीट का वीडियो मोबाइल से बना लिया। फुटेज के आधार पर आगरा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।

थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अबू उल उल्लाह दरगाह निवासी इरफान अपेंडिक्स की समस्या से पीड़ित थे। इरफान के परिजन ने उसे थाना हरीपर्वत क्षेत्र के दीवानी चौराहा स्थित लोटस हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। लेकिन मंगलवार दोपहर मरीज के तीमारदारों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने फर्नीचर तोड़ना शुरु दिया। इसके बाद वे आइसीयू के शीशे तोड़ रहे थे, तभी वहां मौजूद महिला सुरक्षाकर्मी ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने रॉड से उस पर हमला बोल दिया। कई लोगों ने पहले महिला को लात घूंसों से पीटा और इसके बाद रॉड का प्रहार कर दिया। इससे महिला सुरक्षाकर्मी बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ी।

इसके बाद भी उन्होंने हंगामा करना बंद नही किया और कुछ युवकों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ जारी रखी। इस पूरी घटना का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। फुटेज के आधार पर आगरा पुलिस ने आरोपितों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की बात कह रही है।

About The Author

Share the story