आगरा खेल

क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को कल अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

आगरा: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में आगरा के नाम एक रिकॉर्ड बन जाएगा। आगरा यूपी का ऐसा पहला शहर है, जहां की रहने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर को लगातार दूसरे साल अर्जुन अवार्ड मिलने जा रहा है।

दिल्ली के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में वर्चुअल कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविद दीप्ति को अर्जुन अवार्ड से नवाजेंगे। बता दें कि पिछले साल शहर की क्रिकेटर पूनम यादव को भी अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। दीप्ति को अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद आगरा की झोली में पांचवां अर्जुन अवार्ड शामिल हो जाएगा।

सन् 1974 में एथलेटिक्स में विजय सिंह चौहान, सन् 1990 में हॉकी के लिए जगबीर सिंह, सन् 1996 में एथलेटिक्स में अजीत सिंह भदौरिया, सन् 2019 में क्रिकेट के लिए पूनम यादव को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अब 2020 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद क्रिकेट के लिए दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगे।

About The Author

Share the story