आगरा

पीएनजी पाइप लाइन में लगी आग,त्योहार पर गैस आपूर्ति हुई ठप

आगरा (रोमा): आवास विकास कॉलोनी के सेंट्रल पार्क के पास आज सुबह पीएनजी गैस की पाइप लाइन में अचानक आग लग गई। इसकी वजह से करीब एक घंटे क्षेत्र में गैस की सप्लाई बंद रही। इससे ढाई हजार परिवारों को त्योहार के वक्त दिक्कत का सामना करना पड़ा। सूचना पर फायरब्रिगेड और ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारी पहुंचे और मरम्मत करने के बाद गैस की सप्लाई शुरू हुई।

सेंट्रल पार्क के पास सुबह करीब आठ बजे तेज धमाके के साथ ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड की पीएनजी गैस की पाइप लाइन में आग लग गई। पार्क में टहल रहे लोगों ने आग तो देखा तो फायर बिग्रेड और ग्रीन गैस के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड और ग्रीन गैस लिमिटेड की टीम भी पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शी रवि का कहना है कि हम पार्क में घूम रहे थे, तभी तेज आवाज हुई, पता चला कि गैस की लाइन फट गई है, आधा घंटे बाद फायर बिग्रेड भी आ गई। टीम ने मरम्मत भी शुरू कर दी। 
   
वहीं ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि कचरे के ढेर में आग लगने से पीएनजी की पाइप लाइन ने आग पकड़ ली थी। सूचना पर फायर बिग्रेड के साथ हमारी तकनीकी टीम भी पहुंच गई थी। गैस पाइप लाइन की मरम्मत कर दिया है। इस दौरान करीब दो-ढाई हजार घरों की आपूर्ति प्रभावित रही।

About The Author

Share the story