आगरा क्राइम

चोरी के शक में पंचायत ने किशोर का कराया मुंडन, वीडियो वायरल

आगरा: थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बरारा में चोरी के शक में एक किशोर को अमानवीय सजा दी गई। चोरी के शक में पहले किशोर को दो बार पीटा गया और फिर पंचों के फरमान पर उसका सिर पर मुंडवा दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शनिवार सुबह करीब पांच बजे गांव में बने पूजा देवी मंदिर पीड़ित किशोर और उसकी मां भी पूजा के लिए गई थी। लेकिन पीड़ित किशोर को मंदिर के 500 रुपये चुराने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की। मंदिर में ही पंचायत हुई मंदिर की देखभाल करने वालों ने किशोर पर चोरी का आरोप लगाया। मंदिर वालों के समर्थकों ने ही फैसला सुना दिया और कहा कि इसके बाल काटे और इसे पीटा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी हरकत फिर नहीं करें। 

मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने पीड़ित किशोर के भाई की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि इस मामले में थाना मलपुरा में मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, बलवा और किशोर संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है और वीडियों के आधार पर अन्य की तलाश जारी है।

About The Author

Share the story