आगरा

क्रिसमस पर बच्चों ने किया ‘क्रिसमस कार्निवाल फेट’ का आयोजन, मेयर नवीन जैन ने बच्चों के साथ खिंचवायी सेल्फी

आगरा (रोमा): कमला नगर के ई- ब्लॉक स्थित संजय पार्क में क्रिसमस के अवसर पर कॉलोनी के बच्चों ने क्रिसमस कार्निवाल फेट का आयोजन किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए आगरा के महापौर नवीन जैन भी पहुंचे। महापौर नवीन जैन ने फीटा काटकर फेट का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई सभी स्टॉल देखी और वहां बने सेल्फी पॉइंट पर बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवायी। फेट में पहुंचे सभी लोगों ने लजीज़ व्यंजन और गेम्स का आनंद लिया। हेंड मेड गिफ्ट्स तथा सेल्फी पॉइंट पर भी सभी ने अपनी सेल्फी खींची। 

समाजसेवी केशव अग्रवाल ने बताया कि ई ब्लॉक कमला नगर के संजय पार्क में पहली बार बच्चो द्वारा इसका आयोजन किया गया है। लॉकडाउन और कोरोना की वजह से कई महीनों से बच्चे अपने घरों में कैद थे। इस फेट का मकसद है कि बच्चों में आपसी सौहार्द व प्रेम की भावना बनी रहे। 

क्रिसमस कार्निवाल फेट में जिया, छवि, सिमोन, अद्विक, निकुंज, परी, रिदिमा, कार्तिक आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप सीए विनय बंसल, राजेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, डॉ. यूएन गुप्ता, अमरपाल सिंह, जमाल अनवर, मोनिका बंसल, डॉ. मनीषा माहेश्वरी, रजनी अग्रवाल, राधा, मीना, संगीता आदि मौजूद रहे।

About The Author

Share the story