आगरा राजनीति

सेवा कार्य कर मनाया पीएम मोदी का 70वां जन्मदिन, शहर में 200 से अधिक स्थानों पर हुए कार्यक्रम

आगरा (बृज भूषण): ताजनगरी में गुरुवार को भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और दूसरे संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिन को अलग-अलग अंदाज में मनाया। किसी ने भोजन कराया तो किसी ने रक्तदान… कोई नि:शुल्क चेकअप कराता रहा तो किसी ने केक काटकर जन्म दिन मनाया। सेवा कार्य तो हुआ ही साथ ही भाजयुमो ने स्वच्छता अभियान चलाया और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। आगरा के शाहगंज बाजार में बाजार कमेटी के लोगों ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं और बाजार कमेटी के पदाधिकारियों ने केक और फल बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की।

(फोटो: शाहगंज बाजार कमेटी के साथ मिलकर सैनिटाइजर, मास्क किए वितरित करते अलौकिक उपाध्याय)

वही शाहगंज बाजार कमेटी के पदाधिकारियों ने पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन दुकान पर खरीददारी करने आ रहे ग्राहकों को 10 प्रतिशत की छूट भी दी। दुकानदारों सुनील कर्मचंदानी का कहना है कि भले ही आज देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है लेकिन पीएम मोदी ने देशहित में कड़े फैंसले लिए है।

(फोटो: पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन पर फल वितरण करते भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन)

बता दें कि भाजपा पीएम मोदी का 70वां जन्मदिन ‘सेवा सप्ताह’ के रुप में मना रही है। जिसके चलते आज शहर में 200 अधिक स्थानों पर सेवा कार्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

About The Author

Share the story