क्राइम मथुरा

मथुरा में बदमाश बेखौफ, पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर 4.15 लाख रुपये की लूट

मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा में बदमाशों को अब पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है। बाग बहादुर पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर बदमाशों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 4.15 लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। बुजुर्ग ने पास ही स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये लेकर आ रहे थे। सीसीटीवी में एक लुटेरे की तस्वीर कैद हुई है।

धौली प्याऊ निवासी रमेशचंद मीणा रेलवे से मैकेनिकल सुपरवाइजर पद से रिटायर्ड हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह बैंक से 4.15 लाख रुपये निकालकर पैदल ही घर जा रहे थे। बैंक से कुछ दूर भरतपुर गेट जंक्शन रोड के पास बाइक सवार दो लुटेरे हाथ से थैला छीनकर स्टेट बैंक चौराहा की ओर भाग गए। पीड़ित ने बाग बहादुर चौकी पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। दिनदहाड़े हुई लूट से पुलिस हरकत में आ गई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एसपी सिटी उदयशंकर सिंह के साथ बैंक पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि नकदी लूटकर भागे लुटेरों की तलाश को नाकाबंदी की गई है। शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा था। पीड़ित ने कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

About The Author

Share the story