आगरा देश दुनिया राजनीति

आगरा पहुंचने पर राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का हुआ जोरदार स्वागत

आगरा: राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे हरद्वार दुबे का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया पार्टी कार्यकर्ता सुबह ही फतेहाबाद टोल प्लाजा पर इकट्ठा होना शुरू हो गए. हरिद्वार दुबे के टोल प्लाजा पर पहुंचते ही सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनका जोरदार स्वागत किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल- मालाओं से राज्यसभा सांसद का स्वागत किया और बधाई दी.

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आगरा के सभी विधायक और मेयर नवीन जैन ने भी सांसद हरद्वार दुबे का माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी. फतेहाबाद टोल प्लाजा से शुरु हुआ स्वागत का सिलसिला उनके आवास पहुंचने तक जारी रहा. सांसद हरद्वार दुबे ने भी हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और आभार जताया.

About The Author

Share the story