आगरा

मेयर नवीन जैन ने प्रकृति वंदन कर लिया पौधों व वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प

आगरा (रोमा): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि एवं हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रकृति वंदन’ कार्यक्रम में महापौर नवीन जैन भी पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। महापौर नवीन जैन ने अपनी धर्म पत्नी रेनू जैन और सुपुत्र वैभव जैन के साथ एक गमले में पौधा रोपण किया और जल दिया। इसके बाद महापौर नवीन जैन ने  प्रकृति का सपरिवार वंदन करते हुए वृक्ष वंदन व वृक्ष आरती की और पौधों व वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि आज प्रकृति वंदन कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ एक समय में मनाया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन सामान्य में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है। अगर व्यक्ति प्रकृति से जुड़ जाता है तो खुद ही फिर उसका संरक्षण भी करेगा।

About The Author

Share the story