उत्तर प्रदेश मथुरा

Mathura: एसडीएम सदर हुए कोरोना संक्रमित, जिलाधिकारी भी हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

मथुरा: कोरोना वायरस से अब आम आदमी से लेकर अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। गुरुवार शाम आई जांच रिपोर्ट में मथुरा के एसडीएम सदर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे प्रशासन में हड़कंप मचा गया है। 

एसडीएम सदर का बीते तीन दिनों से नयति अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब के.डी. अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। एसडीएम के साथ जिले में तीन और लोग भी संक्रमित मिले हैं। 

वहीं मथुरा के जिलाधिकारी भी बीमार हैं, इन्हें भी नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि जिलाधिकारी बुखार से पीड़ित हैं और उन्हें ठीक होने पर जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी। 

About The Author

Share the story