आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया

मलाबार ने आगरा में खोला नया शोरूम, गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी पर मिला रहा डिस्काउंट

आगरा (रोमा): सोने और हीरे की खुदरा विक्रेता मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपना एक शोरूम आगरा के एमजी रोड पर खोला है। शोरूम का उद्घाटन आगरा के मेयर नवीन जैन ने फीता काटकर किया। एमपी अहमद की अगुवाई में 28 साल पहले शुरू की गई कंपनी का उत्तर प्रदेश में यह छठा शोरूम है। 


मलाबार में ग्राहकों को आधुनिक, स्टाइलिश,पारंपरिक और समकालीन डिजाइनर आभूषणों का विशाल कलेक्शन देखने को मिलेगा। शहर की समृद्ध और जीवंत सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित कुंदन और पोल्की डिजाइनों को इस शोरूम में खासतौर पर उपलब्ध कराया गया है। लोगों की सुविधा के लिए शोरूम में ब्राइडल ज्वैलरी के लिए विशेष लाउंज बनाया गया है। इस मौके पर कंपनी के रीजनल हेड जिशाद और मार्केटिंग हेड संजीव शुक्ला के साथ शहर के विशिष्ट लोग मौजूद थे। 


वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की योजना विश्व स्तर पर 56 शोरूम लांच करने की है। जिसमें 16 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और 40 राष्ट्रीय स्तर पर हैं। इसके लिए कंपनी ने इस वित्त वर्ष में 1,600 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

About The Author

Share the story