आगरा उत्तर प्रदेश राजनीति

‘प्रसपा’ के बिना यूपी में नहीं बनेगी सरकार: शिवपाल यादव

आगरा (बृज भूषण): प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आगरा आए। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा दोनों ही सरकार पूरी तरह से फेल है। जो सरकार किसानों के विरोध के लिए बिल लाए, जिसे किसान खुद किसान विरोधी बता, विरोध कर रहा हैं, तो सरकार उन पर गोली और पानी बरसा रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। इतना ही नहीं बिहार में एनडीए की चुनाव जीतने पर शिवपाल यादव ने कहा अकेले युवा लड़के के सामने हेलीकॉप्टर जहाजों से बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव लड़ रहे थे। 

शिवपाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसान और नौजवान विरोधी हैं। प्रधानमंत्री ने हर साल दो-दो लाख नौकरी देने की बात कही थी, ऐसे में अब केंद्र को सात साल सरकार में हो चुके हैं तो 14 करोड़ लोगों को रोजगार मिल जाना चाहिए था। यह पहली सरकार है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी है, जो उन पर गोली और पानी बरसा रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि आजम खां को गलत तरीके से जेल में रखा जा रहा है, जबकि कई बड़ों पर आरोप होने के बाद भी उन्हें बचाया गया है।

बिहार चुनाव परिणाम के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि अकेले नौजवान के सामने हेलीकॉप्टर, जहाजों से बड़े-बड़े लोग चुनाव लड़ रहे थे, ऐसे में एक नौजवान नेता ने इन सभी को बड़ी चुनौती दी है।

गोमती रिवर फ्रंट जांच के मुद्दे पर शिवपाल ने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट बनाने में कोई घोटाला नहीं हुआ है। पहले प्रदेश सरकार इस तरह का रिवरफ्रंट बनाकर दिखाए, फिर जांच करे। 

भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि पहले भी कई बार आफर आ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि 2022 में उनके बिना समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बन सकेगी। इस दौरान कई लोगों ने प्रसपा की सदस्यता ग्रहण की।

About The Author

Share the story