आगरा

ताजनगरी में खुला रेडीमेड गारमेंट्स का पहला का फैक्टरी आउटलेट

आगरा: सिंगनेट प्लस ने ताजनगरी में अपना पहला फक्टरी आउटलेट खोला है। कमला नगर के टंकी रोड पर स्थित सिंगनेट प्लस के फेक्टरी आउटलेट का शुक्रवार को मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन ने फ़ीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, उद्यमी पूरन डावर, रावी इवेंट के निर्देशक मनीष अग्रवाल ने कार्यक्रम में दीप प्रवज्जलन किया।

फेक्टरी आउटलेट के ऑनर संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि हमारे यहां मोदी जैकेट मात्र 500 सौ रुपये में उपलब्ध है। दूल्हे के लिए इंडो-वेस्टर्न, इंडियन एथेनिक, संगीत वियर, पार्टी वियर सूट्स की रेंज मात्र एक हज़ार रूपये से शुरुआत है।

रावी इवेंट के निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि फ़ॉर्मल व फ़ैंसी रेज का पहला आउटलेट खुलने से माध्यम वर्ग के सपनो को पंख लग जाएंगे। इस अवसर पर पन्ना लाल अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल, आयुष गर्ग, स्पर्श गर्ग, रिदम गर्ग आदि मौजूद रहे।

About The Author

Share the story