आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया

पीएम आवास योजना में 2022 तक सभी के पास होगा आवास: कौशल किशोर

आगरा: केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने आगरा स्मार्ट सिटी की योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहरी गरीबों के लिए बीएसयूपी योजना में बनाए गए 3600 से अधिक मकानों के उपयोग से पहले ही जर्जर होने के मामले में भी जांच और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। 

केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में साल 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। आगरा के हेरिटेज सिटी होने के कारण कुछ दिक्कतें आई हैं, लेकिन यहां उन लोगों को ज्यादा आवंटन किया जाएगा जो अपने प्लॉट जमीन पर मकान बनाना चाहते हैं।

मेट्रो और स्मार्ट सिटी के कार्य के बीच समन्वय बनाने के लिए उन्होंने नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे को निर्देश दिए और स्वच्छता शौचालय निर्माण कचरा प्रबंधन की योजनाएं बनाई जाए।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पीएसी मैदान में बन रहे मेट्रो ट्रेन यार्ड और ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण भी किया। विभागीय अधिकारियों ने राज्यमंत्री को वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और डबल टी गार्डर की विशेषताएं बताई। केंद्रीय मंत्री ने 2026 तक आगरा में मेट्रो के सभी रूटों का काम पूरा हो जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता वाले कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। बता दें कि आगरा में दो कॉरिडोर पर मेट्रो का नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे।    

About The Author

Share the story