आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया राजनीति

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हुआ चुनावी मंथन, नॉन परफॉर्मिंग विधायकों का टिकट काटने का दिया संकेत

आगरा (बृज भूषण): ताजनगरी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और संगठन के दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने करीब चार घंटे संगठनात्मक चिंतन किया।

दो सत्रों में हुई भाजपा की इस बैठक के पहले सत्र में आंतरिक बैठक हुई। जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय टीम, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और क्षेत्रीय मोर्चा अध्यक्षों के साथ चिंतन किया और उनसे बूथ की मजबूती से लेकर संगठनात्मक संरचना पर चर्चा की। वहीं दूसरे सत्र में विधायक, एमएलसी के साथ बैठक कर उनके रिपोर्ट कार्ड को तलब किया गया और फिर से कमल खिलाने के लिए क्या करना होगा इन बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जेपी नड्डा ने एक संकेत दिया कि नॉन परफॉर्मिंग मंत्री व विधायकों का टिकट कट सकता है।

बैठक में जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों से कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 बेहद करीब हैं। अब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगें। केंद्र के साथ राज्य सरकार की सभी योजनाओं को उत्तर प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाएं। बूथ को मजबूत बनाइए प्रवास की संख्या बढ़ाइए। संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को शत प्रतिशत धरातल तक उतारना है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमें हर समय विचार करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज में हुए विकास कार्यों को गिनाया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और ब्रज क्षेत्र के 50 विधायक, सात मंत्री और पांच एमएलसी शामिल हुए। 

About The Author

Share the story