आगरा उत्तर प्रदेश क्राइम

CTET 2021: परीक्षा से पहले ही पेपर हुआ लीक, पांच लोग गिरफ्तार

आगरा: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का प्रश्नपत्र आगरा में परीक्षा से दो घंटे पहले ही लीक हो गया था। आगरा पुलिस ने इस पेपर लीक गैंग का खुलासा किया है। परीक्षा के दो दिन बाद मंगलवार को आगरा पुलिस ने इस मामले में कोचिंग सेंटर संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रविवार को हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र प्रयागराज के गिरोह ने लीक किया था। गिरोह से आगरा के छात्र मोहित यादव को पेपर मिला और मोहित ने दूसरे छात्र कुलदीप फौजदार को दिया। कुलदीप ने पेपर थान सिंह को दिया। यह पेपर व्हाट्सएप पर एक-दूसरे को दिए गए। थान सिंह ने कोचिंग के टीचर प्रभात और उसने कोचिंग सेंटर संचालक विकास शर्मा को व्हाट्सएप किया। विकास ने पहले से तैयारी कर रखी थी। 

विकास ने अभ्यर्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप में सीटीईटी का प्रश्नपत्र डाल दिया था। इसके एवज में हर अभ्यर्थी से 50 हजार रुपये लिए गए थे। आगरा में विकास का एपेक्स क्लासेस के नाम से कोचिंग सेंटर है और इसकी चार ब्रांच हैं। उसकी गिरफ्तारी राजामंडी स्थित ब्रांच से हुई है।

About The Author

Share the story