आगरा खेल

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हुई क्रिकेटर दीप्ति शर्मा

आगरा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज आगरा की रहने वाली भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर वर्चुअल माध्यम से हुए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में दीप्ति को यह सम्मान मिला। देश का दूसरा सर्वोच्च खेल सम्मान हासिल करने वाली दीप्ति आगरा की सबसे कम उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का वितरण हुआ। सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन से विजेताओं को पुरस्कृत करना शुरू किया। लाल साड़ी और महरून ब्लेजर पहने समारोह में मौजूद दीप्ति का नाम पुकारे जाने पर उनकी उपलब्धियों को बताया गया और राष्ट्रपति ने दीप्ति को वर्चुअली अवॉर्ड से सम्मानित किया। विज्ञान भवन में अर्जुन पुरस्कार ग्रहण करने आए खिलाड़ियों में दीप्ति सबसे कम उम्र की थी। पुरस्कार मिलने के बाद दीप्ति ने मीडिया से कहा कि उसका बहुत बड़ा सपना पूरा हो गया। परंतु पुरस्कार के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।

समारोह में मौजूद खेलमंत्री किरन रिजिजू ने भी दीप्ति को बधाई दी। दीप्ति ने पुरस्कार के लिए अपने पिता श्रीभगवान शर्मा, मां सुशीला शर्मा, भाई सुमित शर्मा सहित पूरे परिवार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। दीप्ति देश की 12वीं महिला क्रिकेटर हैं जिन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला है। दीप्ति से पहले आगरा के हिस्से में चार अर्जुन पुरस्कार आ चुके हैं।

About The Author

Share the story