उत्तर प्रदेश देश दुनिया

गाय ने अजीबो- गरीब बछड़े को दिया जन्म, देखने वालों का लगा तांता

उत्तर प्रदेश: चंदौली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक किसान के घर में गाय ने एक बछड़े ने जन्म लिया है, जो अपने आप में खास है। ये बछड़ा चार आंखें, दो मुंह और एक जोड़ी कान के साथ पैदा हुआ है। इसकी सूचना जब लोगों तक पहुंची तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। फिलहाल गाय और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। किसान का कहना है कि दो मुंह वाला बछड़ा पैदा होने के बाद वह खुद भी हैरान है।

चंदौली के नियामताबाद ब्लॉक के बरहुली गांव में रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे अरविंद यादव की गाय ने दो मुंह के बछड़े को जन्म दिया। दो मुंह का बछड़ा होने के बाद किसान अरविंद और उनका परिवार आश्चर्यचकित रह गया। सबसे बड़ी बात की बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ है।

यह खबर गांव में फैलते ही ग्रामीण इस अजीबो-गरीब बछड़े को देखने के लिए जुटने लगे हैं। किसान अरविंद यादव ने बताया कि जानकारी होने पर पड़ोस के गांवों और दूर-दूर के लोग उस चमत्कारिक बछड़े को देखने के लिए आ रहे हैं। इसके बाद से वे इलाके में काफी मशहूर हो गए।  

किसान अरविंद यादव ने बताया कि यह गाय का पहला बच्चा है। बछड़े के जन्म के बाद अभी अरविंद और उनका परिवार गाय की सेवा और उसे गुड़ आदि खिलाने में जुटा है।

About The Author

Share the story