आगरा उत्तर प्रदेश

Corona Update: आगरा में आठ नए मामले आए सामने, कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 907

आगरा (रोमा): ताजनगरी में सोमवार को आठ और कोरोना संक्रमित मरीज मिल जाने से आंकड़ा 907 पर पहुंच गया। सात कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर भी गए। अब तक 795 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब 67 एक्टिव केस है, जिनका उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कोरोना संक्रमित एक 65 वर्षीय मूर्ति कारीगर की मौत हो गई। मूर्ति कारीगर लोहामंडी क्षेत्र निवासी थे और सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। अब तक 43 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

केंद्रीय कारागार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की स्क्रीनिंग

केंद्रीय कारागार में टीम ने 50 से अधिक कैदियों की स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम लागातार अस्थायी जेल, जिला कारागार और केंद्रीय कारागार में जाकर बंदियों की स्क्रीनिंग कर रही है। जेल परिसर को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। खासतौर पर बुजुर्ग बंदियों पर नज़र रखी जा रही है। जिला कारागार के अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने बताया कि जेल के सभी बंदियों पर टीम नजर रखे हुए है।

About The Author

Share the story