उत्तर प्रदेश

सीएम ऑफिस में भी कोरोना ने दी दस्तक, बढ़ रहा कोरोना से मौतों का आंकड़ा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस काफी तेजी से पांव पसार रहा है। जिसके चलते स्थिति बिगड़ती चली जा रही है। यूपी में बीते 24 घंटा में कोरोना संक्रमण से 29 लोगों ने दम तोड़ा है। अब लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में पंचम तल पर बैठते हैं। इसी परिसर में स्थित सी ब्लॉक में सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों के साथ ही भूतल पर सीएम सोशल मीडिया सेल है। इसके साथ एक प्रशिक्षु आइएएस अफसर भी इसकी चपेट में हैं। राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यूपी में इस समय सबसे ज्यादा 1728 एक्टिव केस लखनऊ में ही हैं। 

यूपी में बुधवार को कोरोना के रिकार्ड 1685 संक्रमित मिले हैं। बीते 15 दिनों में कोरोना के 18,177 नए रोगी बढ़े हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 29 और लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तौड़ा है। यूपी में कोरोना से अब तक 1012 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 25,743 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी जा चुके हैं। यूपी में अब एक्टिव केस बढ़कर 14,628 हो गए हैं। वहीं बुधवार को अब तक सर्वाधिक 45,302 लोगों की कोरोना जांच की गई। यूपी में अब तक कुल 1,27,721 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।

About The Author

Share the story