आगरा

Accident: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी कार, एक युवक की मौत, पांच लोग घायल

आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हैं।

कानपुर से स्कॉर्पियो में सवार होकर छ: लोग आगरा की तरफ जा रहे थे। आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 26वें माइलस्टोन के समीप आगे चल रहे ट्रक से कार टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां दो लोगों की हालत गंभीर है। कार सवार सभी लोग आगरा जा रहे थे। सभी कानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्ज़े में ले लिया है और ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

About The Author

Share the story